Indira Awas Yojana Bihar Online Apply 2025: इंदिरा आवास योजना बिहार ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें , यहाँ से जाने

Indira Awas Yojana Bihar Online Apply 2025 : Indira Awas Yojana एक ऐसी योजना है, जिसमें गरीब लोगों का घर बनाने का सपना पूरा होता है।, इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने वर्ष 1985 में की थी। इसका उद्देश्य गरीब और बेघर लोगों को पक्का घर मुहैया कराना था। यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए थी जो गांवों में रहते हैं और उनके पास अपना घर नहीं है। इसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, गरीब महिलाएं, मजदूर और जरूरतमंद परिवार शामिल थे।

Indira Awas Yojana के तहत सरकार घर बनाने के लिए सीधे मदद (पैसा) देती थी। यह पैसा बिना किसी ब्याज के दिया जाता था, ताकि लोग अपना छोटा सा पक्का घर बना सकें। बाद में इस योजना में और सुधार किया गया और इसे “प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण” (PMAY-G) में शामिल कर दिया गया। अब लोगों को घर बनाने के लिए ₹1.20 लाख से ₹1.30 लाख तक की मदद दी जाती है। यह योजना लाखों लोगों को सम्मान के साथ जीने के लिए घर देने में मददगार साबित हुई है।

आइए जानते है Indira Awas Yojana Bihar के लिए Online Apply कैसे करे, Indira awas yojana bihar benefits, इंदिरा आवास योजना के लिए कौन पात्र है?, बिहार में इंदिरा आवास योजना के तहत कितनी राशि दी जाती है?, Indira awas yojana bihar के लिए आवश्यक दस्तावेज़, Indira awas yojana bihar online registration, इंदिरा आवास लिस्ट में नाम कैसे चेक करें? नीचे दी गई पूरी जानकारी पढ़ें –

Indira Awas Yojana Bihar Online Apply 2025 @pmayg.nic.in – Overview

विवरण जानकारी
योजना का नाम Indira Awas Yojana (अब प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण / PMAY-G)
राज्य बिहार
उद्देश्य ग्रामीण गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराना
शुरुआत वर्ष 1985 (IAY), 2016 से PMAY-G के तहत शामिल
आवेदन का तरीका ऑनलाइन / पंचायत कार्यालय / CSC (जन सेवा केंद्र)
बिहार में सर्वेक्षण तिथि 10 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025
पात्रता SC/ST, BPL परिवार, कच्चे/बेघर परिवार
सहायता राशि ₹1.20 लाख (सामान्य क्षेत्र) / ₹1.30 लाख (पहाड़ी क्षेत्र)
जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड
आवेदन पोर्टल लिंक pmayg.nic.in
लाभार्थी सूची जाँच rhreporting.nic.in
हेल्पलाइन नंबर 1800-11-6446 (टोल-फ्री)

यह भी पढ़ें – 

Indira Awas Yojana Bihar Benefits (इंदिरा आवास योजना बिहार के लिए लाभ)

इंदिरा आवास योजना, जिसे अब प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G) के तहत संचालित किया जाता है, बिहार में ग्रामीण गरीबों को पक्का घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जाती है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को निम्नलिखित प्रमुख लाभ मिलते हैं, निचे देखे :​

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आवास निर्माण हेतु वित्तीय सहायता

  • सामान्य क्षेत्रों के लिए: ₹1.20 लाख
  • पहाड़ी क्षेत्रों के लिए: ₹1.30 लाख
  • शौचालय निर्माण हेतु अतिरिक्त सहायता: ₹12,000
  • भुगतान की विधि: राशि तीन किस्तों में लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे जमा की जाती है। ​

अधूरे आवासों की मरम्मत हेतु सहायता

  • लाभार्थी: जिन्होंने इंदिरा आवास योजना के तहत घर प्राप्त किया था, लेकिन उनका घर अधूरा या जर्जर है।
  • राशि: ₹50,000 (पहली किस्त में ₹40,000 और दूसरी किस्त में ₹10,000)
  • लाभार्थियों की संख्या: 38,279 परिवारों को यह सहायता प्रदान की जाएगी। ​

 भूमि की कमी वाले लाभार्थियों के लिए सहायता

  • लाभार्थी: वे परिवार जिनके पास घर बनाने के लिए भूमि नहीं है।
  • राशि: ₹1,00,000 (भूमि खरीदने के लिए)
  • उद्देश्य: लाभार्थियों को भूमि उपलब्ध कराना ताकि वे अपना घर बना सकें। ​

Who is Eligible for Indira Awas Yojana? (इंदिरा आवास योजना के लिए कौन पात्र है?)

S.NO Eligibility Criteria
1. आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
2. आवेदक बीपीएल (BPL) सूची में होना चाहिए।
3. जिनके पास पक्का मकान नहीं है या बेघर हैं
4. अनुसूचित जाति / जनजाति (SC/ST) के लोग।
5. अल्पसंख्यक समुदाय, दिव्यांग, विधवा महिलाएं।
6. परिवार में कमाने वाला कोई नहीं होना चाहिए (विशेषकर महिला मुखिया वाले परिवार)।
7. जिनके घर कच्चे या टूटे-फूटे हैं, मरम्मत योग्य नहीं हैं।
8. जिनके पास स्वयं की जमीन है या सरकार द्वारा दी गई भूमि है (या भूमि खरीद के लिए सहायता प्राप्त की है)।

How much amount is given under Indira Awas Yojana in Bihar? (बिहार में इंदिरा आवास योजना के तहत कितनी राशि दी जाती है?)

इंदिरा आवास योजना (जिसे अब प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G) कहा जाता है) के अंतर्गत बिहार में पात्र लाभार्थियों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। सामान्य क्षेत्रों में ₹1,20,000 और पहाड़ी या कठिन इलाकों में ₹1,30,000 की राशि दी जाती है। यह राशि लाभार्थी के बैंक खाते में तीन किस्तों में सीधे भेजी जाती है। इसके अलावा, हर लाभार्थी को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए ₹12,000 की अतिरिक्त सहायता भी मिलती है। साथ ही, योजना के तहत लाभार्थियों को मनरेगा (MGNREGA) के अंतर्गत 90 दिनों की मजदूरी दी जाती है, जिससे उन्हें लगभग ₹22,000 का अतिरिक्त लाभ मिलता है। पुराने अधूरे मकानों (वर्ष 2010 से पहले बनाए गए) की मरम्मत के लिए बिहार सरकार द्वारा ₹50,000 की विशेष सहायता दो किस्तों में दी जाती है। यह योजना गरीबों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Documents required for Indira Awas Yojana Bihar (इंदिरा आवास योजना बिहार के लिए आवश्यक दस्तावेज़)

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Indira Awas Yojana Bihar Online Apply (इंदिरा आवास योजना बिहार ऑनलाइन अप्लाई)

इंदिरा आवास योजना (प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण / PMAY-G) बिहार में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, निचे दिए गए steps पढ़े –

Indira Awas Yojana Bihar Online Apply 2025
Indira Awas Yojana Bihar Online Apply 2025
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • https://pmayg.nic.in पर जाएं​
  • Awaassoft पोर्टल पर लॉगिन करें
  • होमपेज पर “Awaassoft” विकल्प पर क्लिक करे
  • “Data Entry” पर क्लिक करें
  • “Data Entry for AWAAS” पर क्लिक करें
  • राज्य (बिहार), जिला, ब्लॉक का चयन करें और “Continue” पर क्लिक करें
  • यूज़रनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।​

लाभार्थी पंजीकरण फॉर्म भरें 

  • पर्सनल डिटेल्स, बैंक डिटेल्स आदि जानकारी भरें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।

How to check name in Indira Awas List? (इंदिरा आवास लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?)

स्टेप-बाय-स्टेप तरीका:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
    लिंक: https://pmayg.nic.in

“AwaasSoft” सेक्शन में जाएं:

  • वेबसाइट के होमपेज पर ऊपर मेन्यू में “AwaasSoft” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Report” पर क्लिक करें।

“Beneficiary details for Verification” चुनें:

  • Reports सेक्शन में जाकर “Stakeholder Reports” पर जाएं।
  • वहां से “Beneficiary Details for Verification” पर क्लिक करें

मांगी गई जानकारी भरें:

  • राज्य चुनें: बिहार
  • जिला, ब्लॉक, पंचायत चुनें
  • योजना का नाम चुनें: PMAY-G
  • वित्तीय वर्ष चुनें
  • फिर कैप्चा कोड भरें और Submit पर क्लिक करें।

 लाभार्थी सूची देखें:

  • सबमिट करते ही आपकी पंचायत में शामिल सभी पात्र लाभार्थियों की सूची स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • आप अपना नाम, पिता का नाम, जॉब कार्ड नंबर, हाउस सैंक्शन नंबर आदि देख सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से पूरी जानकारी आपकी जरूरत के लिए बताया गया है | हमें उम्मीद है आपको हमारी यह आर्टिकल बहुत ही ज्यादा अच्छा लगा होगा | यदि आप अपने दोस्तों को भी यह जानकारी शेयर करते हैं, तो आपकी मदद से उन्हें भी अच्छी जानकारी मिल पाएंगे |

ऐसे ही ताजा जानकारी पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप या टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ सकते हैं | जिससे आपको सबसे पहले नई-नई जानकारी आप तक उपलब्ध हो पाए |

Important Direct Links (महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक)

Apply Online Link Apply Now
Official Website pmayg.nic.in
Join Telegram Group Join Now
Join WhatsApp Group Join Now
New Yojana Updates Click Here

FAQs: 

Q1. इंदिरा आवास योजना क्या है?
सरकार द्वारा गरीबों को पक्का घर देने के लिए शुरू की गई योजना है।

Q2. इसे अब क्या कहा जाता है?
अब इसे प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G) कहा जाता है।

Q3. योजना के लिए कौन पात्र है?
SC/ST, BPL, बेघर, कच्चे घर वाले, महिला मुखिया आदि पात्र हैं।

Q4. योजना में कितनी राशि मिलती है?
सामान्य क्षेत्र में ₹1.20 लाख और पहाड़ी क्षेत्र में ₹1.30 लाख मिलते हैं।

Q5. शौचालय के लिए अलग से कुछ मिलता है?
हां, ₹12,000 शौचालय निर्माण के लिए मिलते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment