Ladki Bahin Yojana Update : लाडकी बहिन योजना में बड़ा घोटाला! 2,289 सरकारी कर्मचारियों ने उठाया गलत फायदा?

Ladki Bahin Yojana Update : महाराष्ट्र लाडकी बहिन योजना में बड़ा घोटाला! जानिए किसे मिलेगा 2100 रुपये और कब पूरा होगा सरकार का वादा?

महाराष्ट्र की चर्चित लाडली बहना योजना 2025 एक बार फिर सुर्खियों में है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने विधानसभा में माना कि करीब 2,289 सरकारी कर्मचारियों की महिलाओं ने योजना का गलत फायदा उठाया। ये योजना सिर्फ जरूरतमंद महिलाओं के लिए थी, लेकिन सरकारी कर्मचारियों ने इसमें सेंध लगाई। सरकार ने अब इन सबका लाभ बंद कर दिया है। यह एक बड़ा सवाल है कि निगरानी के बावजूद यह घोटाला कैसे हुआ?

लाडकी बहिन योजना 2025: 2100 रुपये कब मिलेंगे? जानिए नया अपडेट

विधायकों ने सवाल उठाया था कि महाराष्ट्र महिला योजना की 2100 रुपये की सहायता राशि कब मिलेगी? मंत्री अदिति तटकरे ने जवाब में बताया कि सरकार ने इसके लिए बजट का प्रावधान कर दिया है, और जल्द ही पैसा लाभार्थियों के खातों में आएगा। महायुति सरकार ने नवंबर 2024 में विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था, कि महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। अब देखना यह है कि सात महीने बाद भी वादा कब पूरा होगा।

चुनाव जीत का मास्टरस्ट्रोक या जनता के साथ मजाक?

लाडली बहना योजना ने पिछली बार सरकार को बड़ा समर्थन दिलाया था। लेकिन अब योजना को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विपक्ष आरोप लगा रहा है कि सरकार आदिवासी विकास और सामाजिक न्याय विभाग के फंड से योजना चला रही है। अदिति तटकरे ने बताया कि 2025-26 के लिए कुल 35,490 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिसमें सभी वर्ग की महिलाओं को लाभ मिलेगा। अब देखना होगा कि चुनावी वादा हकीकत कब बनेगा।

क्या आप भी लाडली बहना योजना की लाभार्थी हैं? कमेंट में अपनी राय ज़रूर बताएं।

इस लेख के माध्यम से पूरी जानकारी आपकी जरूरत के लिए बताया गया है | हमें उम्मीद है आपको हमारी यह आर्टिकल बहुत ही ज्यादा अच्छा लगा होगा | यदि आप अपने दोस्तों को भी यह जानकारी शेयर करते हैं, तो आपकी मदद से उन्हें भी अच्छी जानकारी मिल पाएंगे |

ऐसे ही ताजा जानकारी पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप या टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ सकते हैं | जिससे आपको सबसे पहले नई-नई जानकारी आप तक उपलब्ध हो पाए |

Important Direct Links (महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक)

Official Website ladakibahin.maharashtra.gov.in
Join Telegram Group Join Now
Join WhatsApp Group Join Now
New Yojana Updates Click Here

FAQs:

1. लाडकी बहिन योजना क्या है?

लाडली बहना योजना महाराष्ट्र सरकार की एक वित्तीय सहायता योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद देना है ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

2. इस योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?

शुरुआत में हर पात्र महिला को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे। चुनाव से पहले इसे बढ़ाकर 2100 रुपये प्रति माह करने का वादा किया गया था।

3. 2100 रुपये की नई किश्त कब से मिलेगी?

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि इसके लिए बजट का प्रावधान कर दिया गया है और जल्द ही लाभार्थियों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।

4. योजना में गड़बड़ी कैसे हुई?

विधानसभा में सामने आया कि करीब 2,289 सरकारी कर्मचारियों की पत्नियों ने गलत तरीके से योजना का लाभ उठाया, जबकि योजना सिर्फ जरूरतमंद महिलाओं के लिए थी। अब इन लाभार्थियों का लाभ बंद कर दिया गया है।

5. योजना के लिए कितना बजट तय किया गया है?

2025-26 में इस योजना के लिए करीब 35,490 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है, जिसमें सामान्य, आदिवासी और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को शामिल किया गया है।

6. योजना में आवेदन कैसे करें?

लाडली बहना योजना के लिए पात्र महिलाएं अपने नजदीकी महिला एवं बाल विकास कार्यालय या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए जरूरी दस्तावेज और पात्रता की जानकारी भी वहीं दी जाती है।

Leave a comment