Mahtari Vandana Yojana 18th Installment Date – छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना एक ऐसी सरकारी पहल है, जिसका मकसद उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। mahtari vandana yojana 2025 apply online के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता दी जाती है, ताकि वे अपने दैनिक जीवन की जरूरतों को बिना किसी परेशानी के पूरा कर सकें।
Mahtari vandana yojana 2025 new form का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को सुधारना है, जिससे उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिले। अब तक योजना के अंतर्गत 17 किस्तों का वितरण सफलतापूर्वक हो चुका है, और अब लाभार्थी महिलाएं 18वीं किस्त की प्रतीक्षा कर रही हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि अगली किस्त कब तक आएगी, किसे मिलेगा इसका लाभ और किन कारणों से कुछ महिलाओं का नाम सूची से हटाया गया है।
Mahtari Vandana Yojana की 18वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट
छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं को मिलने वाली Mahtari Vandana Yojana की 18वीं किस्त को लेकर नया अपडेट सामने आया है। mahtari vandana yojana 2025 apply online के तहत हर माह पात्र महिलाओं को ₹1000 की सहायता दी जाती है, लेकिन इस बार लगभग 90,000 महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया गया है।
ये महिलाएं पात्रता की शर्तें पूरी न कर पाने के कारण सूची से हटा दी गई हैं। वहीं, बाकी चुनी गई लाभार्थियों को अगस्त 2025 के पहले या दूसरे सप्ताह में ₹1000 की DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) से राशि मिलेगी।
10000 Loan on aadhar card online apply: आधार कार्ड से 10000 लोन ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
Mahtari Vandana Yojana 18th Installment Date: कब तक आएगी किस्त?
सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तिथि नहीं बताई गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले पैटर्न को देखते हुए 1 से 10 अगस्त 2025 के बीच 18वीं किस्त खातों में आने की संभावना है। पिछली 16वीं और 17वीं किस्तें भी इसी टाइम फ्रेम में भेजी गई थीं।
Mahtari Vandana Yojana 18th Installment किन्हें नहीं मिलेगा इस बार ₹1000?
करीब 90,000 महिलाएं इस बार किस्त की पात्र नहीं पाई गईं। इनमें वे महिलाएं शामिल हैं जिनका –
- बैंक खाता DBT से लिंक नहीं था।
- आधार कार्ड या दस्तावेजों में त्रुटि थी।
- आयु सीमा या पात्रता नियमों का उल्लंघन हुआ।
- जानकारी समय पर अपडेट नहीं की गई।
Mahtari Vandana Yojana 2025 का लाभ किसे मिलेगा?
जो महिलाएं पहले से योजना में शामिल हैं, और जिनकी जानकारी पूरी तरह सही है (जैसे आधार लिंक, DBT बैंक खाता एक्टिव, उम्र 23 से 60 साल), उन्हें 18वीं किस्त जरूर मिलेगी। सरकार ने साफ किया है कि “केवल सही और अपडेटेड जानकारी वाली महिलाओं को ही DBT लाभ दिया जाएगा।”
Mahtari Vandana Yojana 2025 लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको mahtarivandan.cgstate.gov.in वेबसाइट पर जाएं –

- “आवेदन एवं भुगतान स्थिति” पर क्लिक करें –

- मोबाइल नंबर या आवेदन क्रमांक डालें
- कैप्चा भरें और सबमिट करें
- आप देख सकेंगे किस्त की स्थिति और पिछली DBT ट्रांजेक्शन
दस्तावेजों में गड़बड़ी है तो क्या करें?
अगर आपका नाम हटाया गया है, तो –
- निकटतम महिला सहायता केंद्र या लोक सेवा केंद्र से संपर्क करें।
- आधार लिंक या बैंक खाता स्थिति अपडेट करवाएं।
- पंचायत या नगर पालिका स्तर पर दुबारा पात्रता जाँच कराएं।
निष्कर्ष
Mahtari Vandana Yojana की 18वीं किस्त अगस्त 2025 के पहले सप्ताह में आने की पूरी संभावना है। लेकिन 90,000 महिलाओं के नाम हटाए जा चुके हैं, जिससे यह साफ है कि अब योजना में सख्ती से नियम लागू होंगे। जिनका नाम लिस्ट में है, उन्हें ₹1000 सीधे खाते में भेजा जाएगा।