Mangla Pashu Bima Yojana 2025 Online Apply – राजस्थान सरकार ने पशुपालकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। अब गाय, भैंस, बकरी, भेड़ और ऊँट पालने वालों को उनका पशुधन सुरक्षित करने के लिए सरकार खुद बीमा देगी – वो भी बिल्कुल मुफ्त।
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना 2025 (Mangla PASHU BIMA YOJNA 2025) के अंतर्गत लाखों पशुओं का बीमा कराया जा रहा है। इससे ना केवल आर्थिक नुकसान से राहत मिलेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना क्या है?
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना राजस्थान सरकार की 2024-25 के बजट में घोषित एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य है राज्य के पशुपालकों को उनके पशुओं के लिए निशुल्क बीमा सुरक्षा प्रदान करना। किसी दुर्घटना या बीमारी के कारण पशु की मृत्यु होने पर सरकार मुआवज़ा देगी।
Mangla PASHU BIMA YOJNA के तहत गाय, भैंस, बकरी, भेड़ और ऊंट जैसे प्रमुख पशुओं को बीमा कवर दिया जाएगा। सरकार ने इस योजना के लिए ₹400 करोड़ का बजट निर्धारित किया है।
Mudra loan eligibility hindi: महिलाओं के लिए मुद्रा लोन के लिए आसान पात्रता जाने, यहाँ से
Mangla Pashu Bima Yojana 2025 में कितने पशुओं का बीमा होगा?
- 5 लाख दुधारू गाय
- 5 लाख दुधारू भैंस
- 5 लाख भेड़-बकरियां
- 1 लाख ऊँट (उष्ट्र वंशीय पशु)
Mangla Pashu Bima Yojana 2025 से कितना लाभ मिलेगा?
- बीमा राशि: अधिकतम ₹40,000 प्रति पशु
- पशुपालकों से कोई प्रीमियम नहीं लिया जाएगा
- एक परिवार को अधिकतम:
- 2 दुधारू पशु
- 10 बकरी/भेड़
- 1 ऊँट तक का बीमा मिलेगा
डेयरी बिजनेस के लिए पाएं भारी सब्सिडी, Samagra Gavya Vikas Yojana 2025 में तुरंत करें आवेदन
Mangla Pashu Bima Yojana 2025 में कौन आवेदन कर सकता है?
- राजस्थान राज्य का स्थायी निवासी हो।
- जनआधार कार्ड या आधार कार्ड धारक हो।
- सक्रिय बैंक खाता हो (DBT के लिए)
- लाभार्थी पशुपालक हो और गाय, भैंस, बकरी, भेड़ या ऊँट पालता हो।
- महिला पशुपालकों को
- अनुसूचित जाति / जनजाति / पिछड़े वर्ग
- लखपति / गोपाल योजना से जुड़े लाभार्थी।
मौका मत गंवाओ, पाओ फायदा ऐसे, अभी जाने – Gharkul Yojana Me Kitna Paisa Milta Hai 2025 Me
Mangla Pashu Bima Yojana 2025 में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड / जनआधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण (IFSC कोड सहित)
- मोबाइल नंबर
- पशु की फोटो और टैग नंबर (यदि उपलब्ध हो)
- पशु से संबंधित स्वघोषणा पत्र
Mangla Pashu Bima Yojana 2025 का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- वेबसाइट पर जाएं: https://mmpby.rajasthan.gov.in –

- “Registration Form” पर क्लिक करें –

- आधार / जनआधार नंबर दर्ज करें, और OTP से सत्यापन करें।
- मांगी गई जानकारी भरें: पशु की डिटेल, फोटो, दस्तावेज़ अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें।
- सबमिशन के बाद आवेदन की स्थिति देखने के लिए “Check Policy Status” विकल्प का उपयोग करें।
Mangla Pashu Bima Yojana 2025 आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर “Policy Status” सेक्शन पर जाएं –

- आधार नंबर या जनआधार नंबर डालें।
- बीमा पॉलिसी की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
Mangla Pashu Bima Yojana 2025 मोबाइल ऐप से आवेदन कैसे करें?
राजस्थान सरकार ने एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है –
- नाम: Mangla Pashu Bima Yojana ।
- Google Play Store पर उपलब्ध है।
- ऐप की मदद से आप फोटो क्लिक कर फॉर्म तुरंत भर सकते हैं।
निष्कर्ष
Mangla Pashu Bima Yojana 2025 पशुपालकों के लिए एक बड़ी सौगात है। अगर आप गाय, भैंस, बकरी, ऊँट या भेड़ पालते हैं तो यह योजना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। घर बैठे, बिना किसी खर्च के, आप अपने पशुओं को सरकारी बीमा कवच दिला सकते हैं।