Mukhyamantri Rajshri Yojana : राजस्थान सरकार ने बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चला रखी हैं। इन्हीं में से एक है मुख्यमंत्री राजश्री योजना, जिसका मकसद बेटियों को जन्म से लेकर पढ़ाई तक आर्थिक सहायता देना है। इस योजना से राज्य में बेटी पैदा होने पर माता-पिता को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद मिलती है, जिससे बेटी के पालन-पोषण और शिक्षा में कोई रुकावट न आए।
अगर आप भी फायदा के लिए सोच रहे है तो आपको भी पूरी जानकारी जान लेनी चाहिए
क्या है Mukhyamantri Rajshri Yojana
मुख्यमंत्री राजश्री योजना राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण सामाजिक योजना है। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी। इसका उद्देश्य है कि राज्य में बेटियों के जन्म को बढ़ावा दिया जाए और लड़का-लड़की अनुपात सुधारा जाए। योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर कक्षा 12वीं तक पढ़ाई पूरी करने तक अलग-अलग किस्तों में आर्थिक सहायता दी जाती है।
मुख्य उद्देश्य
- बालिकाओं का सामाजिक और आर्थिक विकास
- लड़का-लड़की के अनुपात में सुधार
- बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देना
- बाल विवाह को रोकना
Mai Behan Maan Yojana 2025 Registration: ₹30000 सभी महिलाएं एवं बहनों को, यहां से फटाफट ले जाए फायदे
Mukhyamantri Rajshri Yojana के लाभ
- बेटी के जन्म पर माता-पिता को पहले किस्त के रूप में 2,500 रुपये मिलते हैं।
- जब बेटी को जन्म प्रमाण पत्र बनता है, तब दूसरी किस्त के रूप में 2,500 रुपये दिए जाते हैं।
- बेटी जब पहली कक्षा में दाखिला लेती है, तब 4,000 रुपये मिलते हैं।
- छठी कक्षा में प्रवेश पर 5,000 रुपये दिए जाते हैं।
- कक्षा 10वीं पास करने पर 11,000 रुपये मिलते हैं।
- 12वीं पास करने पर आखिरी किस्त के रूप में 25,000 रुपये मिलते हैं।
इस तरह कुल मिलाकर बेटी के जन्म से लेकर 12वीं तक लगभग 50,000 रुपये की सहायता सरकार द्वारा दी जाती है।
कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ
- आवेदक राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- केवल दो जीवित संतान तक योजना का लाभ मिलेगा।
- बेटी का जन्म सरकारी या मान्यता प्राप्त अस्पताल में होना चाहिए।
- कक्षा पहली से बारहवीं तक पढ़ाई किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में होनी चाहिए।
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
जरूरी दस्तावेज
- जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- स्कूल प्रमाण पत्र (प्रवेश के समय)
- पासपोर्ट साइज फोटो
Mukhyamantri Rajshri Yojana में आवेदन कैसे करें
- योजना का लाभ पाने के लिए सबसे पहले बेटी के जन्म के समय अस्पताल से फॉर्म लें या ऑनलाइन ई-मित्र केंद्र से आवेदन कर सकते हैं।
- जन्म प्रमाण पत्र बनवाना जरूरी है।
- आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेज जमा करें।
- पहली किस्त अस्पताल या जन्म प्रमाण पत्र बनने के बाद सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
- बेटी जब स्कूल में प्रवेश लेती है तो स्कूल से प्रमाण पत्र लेकर फिर से आवेदन करना होता है।
- इसके बाद हर किस्त की राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी जाती है।
Mukhyamantri Rajshri Yojana से जुड़ी जरूरी बातें
- बेटी के नाम पर बैंक खाता खुलवाना जरूरी है।
- आधार और बैंक खाते को लिंक करवाना जरूरी है ताकि पैसा सही समय पर ट्रांसफर हो सके।
- सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड रखें।
- स्कूल बदलने पर नई जानकारी पोर्टल पर अपडेट कराएं।
इस लेख के माध्यम से पूरी जानकारी आपकी जरूरत के लिए बताया गया है | हमें उम्मीद है आपको हमारी यह आर्टिकल बहुत ही ज्यादा अच्छा लगा होगा | यदि आप अपने दोस्तों को भी यह जानकारी शेयर करते हैं, तो आपकी मदद से उन्हें भी अच्छी जानकारी मिल पाएंगे |
ऐसे ही ताजा जानकारी पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप या टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ सकते हैं | जिससे आपको सबसे पहले नई-नई जानकारी आप तक उपलब्ध हो पाए |
Important Direct Links (महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक)
Official Website | myscheme.gov.in |
Join Telegram Group | Join Now |
Join WhatsApp Group | Join Now |
New Yojana Updates | Click Here |
FAQs:
Q1: मुख्यमंत्री राजश्री योजना की पहली किस्त कब मिलती है?
पहली किस्त बेटी के जन्म के तुरंत बाद अस्पताल से मिलती है और दूसरी किस्त जन्म प्रमाण पत्र बनने पर।
Q2: योजना का लाभ कितनी बेटियों को मिलता है?
एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों तक योजना का लाभ लिया जा सकता है।
Q3: पैसे कहां आते हैं?
सभी किस्तों की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर होती है।
Q4: किस्त पाने के लिए आवेदन कहां करें?
ई-मित्र केंद्र या जन सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
Q5: अगर बेटी प्राइवेट स्कूल में पढ़े तो भी लाभ मिलेगा?
हां, अगर स्कूल सरकार से मान्यता प्राप्त है तो लाभ मिलेगा।