Pm Yasasvi Scholarship 2025 : देशभर के OBC, EBC और DNT वर्ग के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने PM YASASVI Scholarship 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह स्कॉलरशिप योजना उन गरीब और मेधावी छात्रों को मदद देती है जो पैसे की कमी से पढ़ाई बीच में न छोड़ दें।
इस आर्टिकल में आप जानेंगे PM YASASVI Yojana क्या है, कौन अप्लाई कर सकता है, कितनी स्कॉलरशिप मिलेगी और कैसे आवेदन करना है।
PM YASASVI Scholarship क्या है?
PM YASASVI यानी Prime Minister’s Young Achievers Scholarship Award Scheme for Vibrant India. यह स्कॉलरशिप OBC, EBC और घुमंतू (DNT) जातियों के छात्रों के लिए दी जाती है। इसका मकसद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को अच्छी पढ़ाई के लिए मदद करना है ताकि वो आगे जाकर नौकरी या प्रोफेशनल पढ़ाई आसानी से कर सकें।
कौन-कौन अप्लाई कर सकता है?
- छात्र भारत का नागरिक होना चाहिए।
- OBC, EBC या DNT वर्ग से होना चाहिए।
- 9वीं या 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा होना चाहिए।
- पिछले साल की परीक्षा में कम से कम 60% अंक होना जरूरी है।
- परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
कितनी स्कॉलरशिप मिलेगी?
PM Yasasvi Scholarship में कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों को सालाना 75,000 रुपये से 1,25,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है। यह पैसा पढ़ाई की फीस, किताबें, हॉस्टल और दूसरे जरूरी खर्चों के लिए दिया जाता है।
CBSE Scholarship Scheme: फ्री सभी 12वीं पास छात्रों को मिलेंगे ₹20,000 की सहायता, यहां से कर ले झटसे
PM YASASVI Scholarship 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
PM YASASVI Scholarship का आवेदन पूरा ऑनलाइन होता है। इसके लिए कोई ऑफलाइन फॉर्म नहीं भरना होता।
- सबसे पहले NTA की वेबसाइट www.nta.ac.in या yet.nta.ac.in पर जाएं।
- नया रजिस्ट्रेशन करें और अपनी बेसिक जानकारी भरें।
- लॉगिन करें और एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें — जैसे नाम, स्कूल का नाम, क्लास, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें — जैसे फोटो, मार्कशीट, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र।
- फॉर्म सबमिट करें और एप्लीकेशन नंबर संभाल कर रखें।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पिछले साल की मार्कशीट
- स्कूल ID कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (OBC/EBC/DNT)
- आय प्रमाण पत्र
क्या है चयन प्रक्रिया?
PM YASASVI Scholarship के लिए छात्रों को एक प्रवेश परीक्षा देनी होती है — YET Exam (Yasasvi Entrance Test)। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कराती है। इस परीक्षा में पास होने के बाद मेरिट के आधार पर स्कॉलरशिप दी जाती है।
PM Yasasvi Entrance Test की खास बातें
- परीक्षा ऑनलाइन होती है।
- परीक्षा में Maths, Science और Social Science से सवाल आते हैं।
- पूरा पेपर Multiple Choice Questions (MCQ) होता है।
- मेरिट लिस्ट के बाद सिलेक्शन होता है।
इस लेख के माध्यम से पूरी जानकारी आपकी जरूरत के लिए बताया गया है | हमें उम्मीद है आपको हमारी यह आर्टिकल बहुत ही ज्यादा अच्छा लगा होगा | यदि आप अपने दोस्तों को भी यह जानकारी शेयर करते हैं, तो आपकी मदद से उन्हें भी अच्छी जानकारी मिल पाएंगे |
ऐसे ही ताजा जानकारी पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप या टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ सकते हैं | जिससे आपको सबसे पहले नई-नई जानकारी आप तक उपलब्ध हो पाए |
Important Direct Links (महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक)
Official Website | yashasvi.aicte.gov.in |
Join Telegram Group | Join Now |
Join WhatsApp Group | Join Now |
New Yojana Updates | Click Here |
FAQs
Q. PM Yasasvi Scholarship 2025 के लिए आवेदन कब तक होगा?
इसका फॉर्म जुलाई से अगस्त तक भरा जाता है। फॉर्म की आखिरी तारीख ऑफिसियल वेबसाइट पर चेक करें।
Q. क्या सभी OBC छात्र अप्लाई कर सकते हैं?
हाँ, अगर वे स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं और सभी शर्तें पूरी करते हैं।
Q. क्या इसके लिए कोई फीस लगती है?
नहीं, आवेदन बिल्कुल मुफ्त है।
Q. स्कॉलरशिप कब मिलेगी?
परीक्षा में पास होने के बाद चयनित छात्रों को पैसा डायरेक्ट बैंक खाते में भेजा जाएगा।
Q. हेल्पलाइन या जानकारी कहां मिलेगी?
आप www.nta.ac.in वेबसाइट पर पूरी जानकारी देख सकते हैं।