Post Office RD Scheme 2025 : अगर आप चाहते हैं कि छोटी-छोटी बचत से कुछ सालों में एक बड़ा और पूरी तरह सुरक्षित फंड तैयार हो जाए | तो पोस्ट ऑफिस आरडी योजना (Post Office Recurring Deposit Scheme) आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प है। इस योजना में आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और आपको तय ब्याज दर के अनुसार अच्छा रिटर्न मिलता है।
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम क्या है
पोस्ट ऑफिस की आरडी योजना में आप हर महीने एक निश्चित राशि जमा करते हैं। जमा की गई राशि पर सरकार द्वारा तय ब्याज दर के अनुसार रिटर्न मिलता है। यह योजना उन लोगों के लिए बेहतर है जो कम जोखिम में सुरक्षित निवेश चाहते हैं।
सिर्फ ₹2,500 हर महीने जमा करें
अगर आप हर महीने ₹2,500 पोस्ट ऑफिस RD स्कीम में जमा करते हैं तो 5 साल बाद आपको बड़ा फंड मिलेगा।
- कुल जमा राशि: ₹1,50,000 (60 महीनों में)
- ब्याज दर (मौजूदा): 6.7% सालाना
- मैच्योरिटी पर कुल राशि: करीब ₹1,70,480 रुपये
- यानि 5 साल में आपको करीब ₹20,480 रुपये ब्याज के रूप में मिलेगा, और आपकी पूरी जमा राशि सुरक्षित भी रहेगी।
RD अकाउंट कैसे खोलें
पोस्ट ऑफिस में आरडी अकाउंट खोलना बहुत आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाएं।
- RD अकाउंट ओपनिंग फॉर्म लें और भरें।
- आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक्टिव सेविंग अकाउंट की कॉपी लगाएं।
- तय राशि जमा करें और पासबुक लें।
- आप चाहें तो ऑटो डेबिट भी चालू कर सकते हैं जिससे हर महीने पैसा अपने आप कटता रहेगा।
इस योजना की खास बातें
- आप ₹100 से भी RD शुरू कर सकते हैं।
- ब्याज तिमाही रूप से कंपाउंड होता है, जिससे रिटर्न बेहतर होता है।
- अगर समय पर किश्त जमा नहीं हुई तो मामूली पेनल्टी लगती है।
- यह स्कीम नौकरीपेशा, गृहिणी, छात्र और वरिष्ठ नागरिक सभी के लिए अच्छी है।
- पूरा पैसा सरकार की गारंटी के साथ सुरक्षित रहता है।
क्या ब्याज टैक्स फ्री होता है
पोस्ट ऑफिस RD स्कीम से मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री नहीं होता। अगर सालाना ब्याज ₹40,000 से ज्यादा होता है तो TDS लग सकता है। इसलिए आप अपनी टैक्स प्लानिंग पहले से कर सकते हैं।
इस लेख के माध्यम से पूरी जानकारी आपकी जरूरत के लिए बताया गया है | हमें उम्मीद है आपको हमारी यह आर्टिकल बहुत ही ज्यादा अच्छा लगा होगा | यदि आप अपने दोस्तों को भी यह जानकारी शेयर करते हैं, तो आपकी मदद से उन्हें भी अच्छी जानकारी मिल पाएंगे |
ऐसे ही ताजा जानकारी पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप या टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ सकते हैं | जिससे आपको सबसे पहले नई-नई जानकारी आप तक उपलब्ध हो पाए |
Important Direct Links (महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक)
Official Website | indiapost.gov.in |
Join Telegram Group | Join Now |
Join WhatsApp Group | Join Now |
New Yojana Updates | Click Here |
FAQs
-
पोस्ट ऑफिस RD स्कीम में न्यूनतम राशि कितनी है?
₹100 प्रति महीने से आप RD शुरू कर सकते हैं। -
ब्याज दर कितनी है?
अभी के लिए ब्याज दर 6.7% सालाना है, जो सरकार समय-समय पर बदल सकती है। -
RD की अवधि कितनी होती है?
पोस्ट ऑफिस RD की अवधि 5 साल की होती है। -
क्या किश्त समय पर न जमा होने पर पेनल्टी लगती है?
हां, मामूली पेनल्टी लगती है लेकिन समय पर जमा करने पर कोई समस्या नहीं आती। -
RD अकाउंट कहां खोलें?
अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में या ऑनलाइन इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से भी RD अकाउंट खोल सकते हैं।